पडरौना वन क्षेत्र में दिनदहाड़े पेड़ कटान का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश, वन माफिया इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीन छोड़कर फरार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। जनपद के पडरौना वन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बबुईया हरपुर में शनिवार को दिनदहाड़े एक विशालकाय पेड़ की कटाई का मामला सामने आया है। विश्वकर्मा चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क की पटरी पर खड़े करीब छह फीट मोटे पेड़ को काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे वन माफिया इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीन से पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी आधा कटा पेड़ छोड़कर मशीन लेकर मौके से फरार हो गए। वायरल वीडियो में यह दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

Screenshot_2026-05-09-10-17-33-243_com.whatsapp.w4b-edit

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। एक ग्रामीण द्वारा डीएफओ को फोन कर जानकारी दी गई, जिसके बाद दो वन रक्षकों को मौके पर भेजा गया। हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बिना किसी कार्रवाई के वापस लौटा दिया।वीडियो में बबुईया हरपुर कोठिलवा (चरघरवा) टोला निवासी राजेश कुशवाहा का नाम सामने आ रहा है, जिन्हें ग्रामीण दूसरे क्षेत्र के वन रेंजर बता रहे हैं। आरोप है कि उनके संरक्षण में दबंगई के बल पर पेड़ कटवाया जा रहा था।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है कि जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही यदि कटान में शामिल हों, तो वन संपदा कैसे सुरक्षित रह पाएगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर उदासीनता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

कमरे में बंद कर युवक को जलाने के मामले में महिला गिरफ्तार Read More कमरे में बंद कर युवक को जलाने के मामले में महिला गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें