धीमी खरीद के लिये केन्द्र प्रभारी ठहराये जाएँगे जबाबदेह, होगी कार्रवाई
गेंहू खरीद मे तेजी लायें - अवधेश कुमार सिंह
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
सहायक आयुक्त एवं सहायकनिबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश कुमार सिंह ने शनिवार को रामपुरी उर्फ तरावाँ बीपैक्स मे खुले गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण मे पाँच किसानो से मात्र 372 कुंटल खरीद पाई गई।मौके पर सूबेदार के गेंहू की तौल हो रही थी।
कम खरीद पर एडीसीओ सदर ने सचिव तथा केन्द्र प्रभारी उमेश सिंह को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि प्रतिदिन केन्द्र पर उपस्थित रहकर क्रय नीति के अनुसार खरीद करना सुनिश्चित करें।यदि खरीद इसी तरह धीमी रही तो केन्द्र प्रभारी को हटाकर किसी अन्य को यह जिम्मेदारी सौंपने पर विवश होना पड़ेगा।एडीसीओ ने यह भी कहा कि केंद्र पर आने ने वाले किसानो को फार्मर रजिस्टरी हेतु प्रोत्साहित करें।
एडीसीओ राबर्टसगंज ने निर्देशित किया कि क्रय नीति का सम्यक अनुपालन करके खरीद करें परंतु इतना ध्यान रहे कि किसानो को गुणवत्ता की जांच के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।निरीक्षण के दौरान सचिव उमेश सिंह , रामरक्षा ,महेंद्र,मनीष इत्यादि उपस्थित रहे।


Comments