कमरे में बंद कर युवक को जलाने के मामले में महिला गिरफ्तार
बस्ती जिले केथाना मुण्डेरवा पुलिस ने युवक को कमरे में बंद कर आग लगाने के मामले में वांछित चल रही महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
बस्ती। बस्ती जिले केथाना मुण्डेरवा पुलिस ने युवक को कमरे में बंद कर आग लगाने के मामले में वांछित चल रही महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई तेज कर दी।
पुलिस के अनुसार थाना मुण्डेरवा में दर्ज मु0अ0सं0-108/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्ता क्रांति चौधरी पत्नी दयाशंकर निवासी थाल्हापार थाना लालगंज जनपद बस्ती को मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना के संबंध में मृतक की मां सरस्वती पत्नी सीताराम गुप्ता निवासी बरहुआ थाना मुण्डेरवा ने 02 मई 2026 को तहरीर देकर बताया था कि क्रांति चौधरी पिछले चार वर्षों से उनके बेटे रामचंद्र गुप्ता के साथ बिना शादी के पति-पत्नी की तरह रह रही थी और पिछले दो महीने से उनके घर में भी रह रही थी।
यहां बताते चलेगी पुलिस को सूचना मिली कि 01 मई 2026 की रात करीब 11 बजे राम चंद्र के साथ लिव इन में रह रही क्रांति चौधरी ने कमरे में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और मौके से फरार हो गई। कमरे में फंसे रामचंद्र गंभीर रूप से झुलस गए थे और किसी तरह व खिड़की के रास्ते बाहर निकले थे, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 06 मई 2026 की रात उनकी मौत हो गई।
पहले इस मामले में थाना मुण्डेरवा में धारा 118(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन युवक की मृत्यु के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अभियुक्ता की तलाश शुरू की थी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबल पुनीत पाठक, कांस्टेबल कामोद कुशवाहा तथा महिला कांस्टेबल मौसम यादव शामिल रहीं।
हत्या का मामला युवक की मौत उत्तर प्रदेश पुलिस बस्ती पुलिस गिरफ्तारी पुलिस कार्रवाई बस्ती समाचार पुलिस टीम कार्रवाई आपराधिक मामला अमरनाथ यादव थाना मुंडेरवा महिला अभियुक्ता क्रांति चौधरी युवक को कमरे में आग लगाने का मामला बीएनएस धारा 103(1) लिव-इन रिलेशनशिप रामचंद्र गुप्ता सरस्वती गुप्ता बरहुआ गांव मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन गिरफ्तारी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर गंभीर रूप से झुलसा मामला आगजनी घटना थाना मुण्डेरवा केस प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष विधिक कार्रवाई


Comments