सोनार नरहरी सेना ने पीएम को भेजा ज्ञापन: कम मेकिंग चार्ज के ऑफर से छोटे कारीगर बर्बादी की कगार
सोनार समाज के छोटे कारीगरों व दुकानदारों की बदहाली को लेकर आज सोनार नरहरी सेना भदोही के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी,के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
भदोही, 5 मई 2026: सोनार समाज के छोटे कारीगरों व दुकानदारों की बदहाली को लेकर आज सोनार नरहरी सेना भदोही के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी,के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के करोड़ों छोटे कारीगर व सराफा दुकानदार आज मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। बड़े-बड़े कॉर्पोरेट शोरूम व कंपनियां टीवी, अखबार व सोशल मीडिया पर "केवल 5% मेकिंग चार्ज मेकिंग चार्ज फ्री जैसे लुभावने ऑफर देकर ग्राहकों को गुमराह कर रही हैं।
संगठन ने बताया कि हाथ से बनी ज्वेलरी में मेहनत ज्यादा लगती है, इसलिए छोटे कारीगरों का मेकिंग चार्ज 15% से 25% तक होता है। ग्राहक विज्ञापन देखकर छोटे दुकानदारों से माल लेना बंद कर रहा है। इससे पैतृक कारीगर बेरोजगार हो रहे हैं और दुकानें बंद होने की कगार पर हैं।
सोनार नरहरी सेना की प्रमुख मांगें
1. पूरे देश में वन नेशन-वन मेकिंग चार्ज" नीति लागू कर न्यूनतम मेकिंग चार्ज फिक्स किया जाए।
2. भ्रामक मेकिंग चार्ज के विज्ञापनों पर *सरकारी गाइडलाइन जारी कर रोक लगाई जाए।
3. हॉलमार्किंग की तरह मेकिंग चार्ज में भी पारदर्शिता व एकरूपता लाई जाए।
4. हस्तशिल्प कारीगरों को बचाने के लिए विशेष पैकेज दिया जाए।
5 . स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाय।।
जिला अध्यक्ष आनंद सोनी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी हमेशा 'वोकल फॉर लोकल' की बात करते हैं। अगर छोटे कारीगर ही नहीं बचेंगे तो लोकल कैसे बचेगा? हम चाहते हैं कि सरकार छोटे सुनारों की रोजी-रोटी बचाए।"
ज्ञापन सौंपते समय संगठन के आनन्द सोनी मुकेश स्वर्णकार राकेश वर्मा बनवारी स्वर्णकार धीरेन्द्र सेठ डॉ श्रवण सेठ सहित दर्जनों पदाधिकारी व कारीगर मौजूद रहे।
भदोही जिलाधिकारी ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भदोही समाचार रोजगार संकट सोनार नरहरी सेना सराफा कारीगर छोटे दुकानदार स्वर्णकार समाज कारीगर संकट मेकिंग चार्ज ज्वेलरी व्यापार कॉर्पोरेट शोरूम भ्रामक विज्ञापन वोकल फॉर लोकल हस्तशिल्प कारीगर स्वर्ण कला बोर्ड वन नेशन वन मेकिंग चार्ज हॉलमार्किंग पारदर्शिता नीति सराफा उद्योग आनंद सोनी मुकेश स्वर्णकार राकेश वर्मा बनवारी स्वर्णकार धीरेन्द्र सेठ डॉ श्रवण सेठ


Comments