सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का उद्भेदन

घटना में प्रयुक्त वाहन समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


सुपौल। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सुपौल पुलिस ने लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को सदर थाना, सुपौल में एक व्यक्ति द्वारा आवेदन देकर बताया गया था कि रात के समय अज्ञात अपराधियों ने उनका मोबाइल, पर्स में रखे 5 हजार रुपये नकद तथा कार में रखी दो मूर्तियों की लूट कर ली। मामले में सुपौल थाना कांड संख्या-321/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक सुपौल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में रोहित राज उर्फ मुन्ना पाठक, इंकेश कुमार तथा चंदन कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अपाची मोटरसाइकिल एवं एक घड़ी बरामद की है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रोहित राज उर्फ मुन्ना पाठक का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध पूर्व में हत्या एवं लूट समेत कई मामले दर्ज हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें