सारांश कुमार का विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

उभरते खिलाड़ी, बेतिया के सारांश कुमार का चयन प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बेतिया। उभरते खिलाड़ी, बेतिया के सारांश कुमार का चयन प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 4 से 8 जून तक अहमदाबाद के ट्रांसटेडिया में आयोजित होगी।


1-2 मई को हरियाणा के सोनीपत स्थित देवीलाल नॉर्दर्न रीजनल सेंटर में हुए चयन ट्रायल (योगासन भारत व एसएआई के तत्वावधान में) में सारांश ने शानदार प्रदर्शन कर रिदमिक पेयर इवेंट में टीम में जगह बनाई।


सारांश, योग स्पोर्ट्स एकेडमी बेतिया के खिलाड़ी हैं और इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। उनके चयन से चंपारण में पहली बार कोई खिलाड़ी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।


प्रशिक्षक पवन कुमार के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है। गुरुवार को उनके सम्मान में बेतिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण , धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी Read More निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण , धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें