जिलाधिकारी के निर्देश पर शिवद्वार मंदिर परिसर में चला स्वच्छता एवं मरम्मत अभियान

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनहित से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशानुसार आज शिवद्वार मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई एवं मरम्मत अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया था, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन करने के पश्चात मंदिर के आसपास की साफ-सफाई, सार्वजनिक सुलभ शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिए थे l

निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी एवं शौचालय की खराब स्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा सुलभ शौचालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।

मण्डल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता  का शुभारंभ Read More मण्डल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ दो दिवसीय स्थायी वार्ता  का शुभारंभ

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज सफाई कर्मियों की टीम लगाकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान कूड़ा-करकट हटाया गया, नालियों की सफाई की गई तथा पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। साथ ही, सार्वजनिक सुलभ शौचालय की मरम्मत का कार्य भी तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था का लिया जायजा Read More प्रभारी मंत्री ने जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

इस पहल से स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं में प्रसन्नता का माहौल देखा गया। लोगों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का भरोसा जताया।प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जनहित से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक और भ्रष्टाचार हुआ उजागर , सुविधा शुल्क लेकर नियम विरुद्ध तरीके से ईसीसीई एजुकेटरों का किया ट्रान्सफर Read More बेसिक शिक्षा अधिकारी का एक और भ्रष्टाचार हुआ उजागर , सुविधा शुल्क लेकर नियम विरुद्ध तरीके से ईसीसीई एजुकेटरों का किया ट्रान्सफर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें