फीचर्ड

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी
पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने किया जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के निर्देश
दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

पटना में पीएम मोदी का भव्य रोड शो कल

कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बिहार ब्यूरो स्वंतत्र प्रभात एम रौशन 

प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राजधानी पटना में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो आयोजित होगा। इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा महत्व
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन प्रमुख नेताओं की उपस्थिति से यह आयोजन राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो

एलपीजी वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने में प्रशासन सक्रिय Read More एलपीजी वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने में प्रशासन सक्रिय

रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर हार्डिंग रोड, वीरचंद्र पटेल पथ और आयकर चौराहा होते हुए गांधी मैदान तक जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। छह महीने बाद पटना आगमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब छह महीने बाद पटना आ रहे हैं। इससे पहले वे 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचे थे।

नोएडा मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार मजदूरो की रिहाई को लेकर दिशा छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा  ज्ञापन Read More नोएडा मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार मजदूरो की रिहाई को लेकर दिशा छात्र संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा  ज्ञापन

समय-सारणी तय

यादव समाज को संगठित व सशक्त बनाने पर जोर, सरकार पर भेदभाव का आरोप Read More यादव समाज को संगठित व सशक्त बनाने पर जोर, सरकार पर भेदभाव का आरोप

प्रधानमंत्री सुबह 10:00 बजे पटना पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:05 बजे से 1:30 बजे तक रोड शो आयोजित होगा। कार्यक्रम के अनुसार वे लगभग 12 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां आगे के कार्यक्रम निर्धारित हैं।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पटना पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रोड शो के पूरे रूट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही, यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार