नवीनतम
राजनीति
यादव समाज को संगठित व सशक्त बनाने पर जोर, सरकार पर भेदभाव का आरोप
सभी क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर जोर
त्रिबेनीगंज ,संवाददाताअखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक रविवार को विज्ञान कॉलेज में आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू ने की , बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला संरक्षक डॉक्टर इन्द्र भूषण प्रसाद ने कहा कि, यादव समाज को आज की तारीख में बौद्धिक आर्थिक सामाजिक स्तर पर मजबूत बनना होगा, तथा जाति के अंदर जो कमजोर लोग हैं उनको भी मुख्य धारा में लाना होगा l आज बिहार में सबसे ज्यादा संख्या में होने के बावजूद यादव समाज आर्थिक रूप से शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है व्यापार में भी हमारी जाति का कोई बहुत बहुत बड़ी भागीदारी नहीं है l न्यायपालिका और मुख्य धारा की मीडिया में हमारे लोगों की संख्या कम रहने के कारण हमारी आवाज को दबा दिया जा रहा है l
बैठक में कुसहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने कहा कि अपराध और अपराधियों की कोई जाति नहीं होती लेकिन सरकार सिर्फ यादव को टारगेट कर फर्जी काउंटर कर मार रही है l बैठक में अधिवक्ता राजेश कुमार गजेश ने यादव जाति में आपसी भाईचारे पर जोड़ दिया l
वही गौतम कुमार ने कहा किया बैठक हर सप्ताह अलग-अलग टोलों और मोहल्ले में आयोजित की जानी चाहिए होनी चाहिए l दैनिक जागरण के पत्रकार करण कुमार लड्डू ने प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में यादव की भागीदारी बढ़ाने की अपील की l
इस बैठक इस बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि प्रत्येक मैं माह से कम दो बैठक अलग-अलग जगह पर की जाए l बैठक में मुख्य रूप से गौतम कुमार,मिथिलेश कुमार,सुप्रभात कुमार जे पी यादव,राहुल कुमार, संजय कुमार,रोशन कुमार, मंजेश कुमार रणधीर यादव,अभिषेक सरकार,विकास कुमार मनोज कुमार आलोक कुमार की उपस्थिति रही l


Comments