फीचर्ड

महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कहा—संजय यादव की कमी कभी पूरी नहीं होगी
पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने किया जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश
जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के निर्देश
दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

दुद्धी में चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से 2 नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाई गईं, भेजा बालिका बालगृह

शादी चाईल्ड हेल्प लाइन की सतर्कता से रुका मासूमों का बाल विवाह- सुधा गिरी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की त्वरित कार्रवाई से थाना दुद्धी क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं को बाल विवाह से बचाकर सुरक्षित संरक्षण दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम में सुपरवाइजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया और केसवर्कर बजरंग सिंह शामिल रहे। जांच के दौरान परिजनों से बालिकाओं की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे गए, परन्तु कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम ने गीता (17 वर्ष) और सविता (16 वर्ष) को संरक्षण में लिया। कोतवाली दुद्धी में जीडी दर्ज कराने के उपरांत दोनों बालिकाओं को बाल कल्याण समिति, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डीजे में करंट उतरने से युवक की दर्दनाक मौत। Read More शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डीजे में करंट उतरने से युवक की दर्दनाक मौत।

इस कार्रवाई पर परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा, बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समाज के सहयोग और जागरूकता से ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को पूरी तरह रोका जा सकता है।बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार वर्तमान में दोनों किशोरियों को बालगृह बालिका, रॉबर्ट्सगंज में सुरक्षित रखा गया है, जहाँ उनकी देखभाल और काउंसलिंग की जा रही है।

खरीफ में बीज प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग पोर्टल पर 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग करें Read More खरीफ में बीज प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग पोर्टल पर 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग करें

चाइल्ड हेल्पलाइन की अपील-चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आमजन से अपील करती है कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी या किसी भी प्रकार के बाल शोषण की जानकारी मिलते ही तत्काल 1098 पर सूचित करें। आपकी एक कॉल किसी बच्चे का भविष्य बचा सकती है।

वंचितों के प्रतिनिधित्व हेतु आरक्षण के नव प्रयोग के जनक थे शाहू महाराज: चंद्रभूषण  Read More वंचितों के प्रतिनिधित्व हेतु आरक्षण के नव प्रयोग के जनक थे शाहू महाराज: चंद्रभूषण 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार