खरीफ में बीज प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग पोर्टल पर 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग करें

उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया है कि खरीफ-2026 में समस्त फसलो हेतु निःशुल्क मिनीकिट, सामान्य/प्रमाणित एवं संकर बीज अनुदान पर प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर आनॅलाइन आवेदन/बुकिंग 22 अप्रैल से प्रारम्भ है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

प्रतापगढ़। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने बताया है कि खरीफ-2026 में समस्त फसलो हेतु निःशुल्क मिनीकिट, सामान्य/प्रमाणित एवं संकर बीज अनुदान पर प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के पोर्टल पर आनॅलाइन आवेदन/बुकिंग 22 अप्रैल से प्रारम्भ है। ऑनलाइन आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में आनॅलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा।
 
चयनित कृषकों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज वितरित कराया जायेगा। इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल   पर अपना ऑनलाइन  10 मई तक आवेदन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की समस्त योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गयी है, जिसके क्रम में जनपद के समस्त किसानों से अनुरोध है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें।

About The Author

Post Comments

Comments