चोपन नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, योजनाओं को धरातल पर उतारना पहली प्रथामिकता

सभी जनप्रतिनिधि मिलकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें-भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन/सोनभद्र-

नगर पंचायत चोपन कार्यालय परिसर में सोमवार को राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजन जायसवाल, घनश्याम चौधरी एवं राजेश अग्रहरी ने सभासद पद की शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ रहे, जिन्होंने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें।

शपथ ग्रहण की औपचारिकता उपजिलाधिकारी कलेक्ट्रेट प्रदीप यादव द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने सभी नव-नामित सभासदों को उनके दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करने की प्रेरणा दी। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी द्वारा मनोनीत किए गए सभासद संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने सभी सभासदों का स्वागत करते हुए कहा कि चोपन नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर है और अब नए सदस्यों के जुड़ने से कार्यों में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना ही प्राथमिकता है।

बस्ती को 'बेस से स्पेस’ अभियान को मिले नए पंख, महिलाओं एवं बच्चों के सपनों ने बढ़ाया समाजसेवी मनीष_मिश्रा_का_उत्साह Read More बस्ती को 'बेस से स्पेस’ अभियान को मिले नए पंख, महिलाओं एवं बच्चों के सपनों ने बढ़ाया समाजसेवी मनीष_मिश्रा_का_उत्साह

कार्यक्रम का संचालन सभासद दिव्य विकास सिंह ने किया।कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़, दिनेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, अशोक सिंघल, लिपिक अंकित पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश, मनीष तिवारी, रामकुमार सोनी, अरुण कुमार, हिमांशु प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त सभासदों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

एनसीसी ग्रुप , प्रयागराज के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन Read More एनसीसी ग्रुप , प्रयागराज के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें