जनगणना: जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों को दिया मार्क ऑन ड्यूटी का आदेश

मकान सूचीकरण कार्य ने पकड़ा जोर, प्रतिदिन की जा रही है तीन समय समीक्षा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

छपरा (सारण)। प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनगणना कार्य में प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में लगाए गए शिक्षकों को मार्क ऑन ड्यूटी के तहत उपस्थिति बनाने का आदेश दिया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से आगामी 19 मई तक यह सुविधा दी है। साथ ही निर्देश दिया है कि उक्त अवधि में जनगणना संबंधी कार्य को गंभीरता, संवेदनशीलता और तन्मयता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि कार्य के प्रति लापरवाही को किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों पर जनगणना अधिनियम 1948 की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मकान सूचीकरण कार्य ने पकड़ा जोर:

भारत की जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य गति पकड़ने लगा है। प्रगणक और पर्यवेक्षक ने अपने क्षेत्र का भ्रमण कर सत्यापन पूरा कर लिया है। जबकि मकानों पर नंबर डालने का काम शुरू हो गया है। प्रगणक संभवतः मंगलवार से एचएलओ मोबाइल ऐप पर घर-घर जाकर सूचना एकत्र करना प्रारंभ करेंगे।

दिन में तीन बार हो रही है समीक्षा:

प्रीपेड मीटर : बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली,मिलेगा 'इमरजेंसी क्रेडिट' Read More प्रीपेड मीटर : बैलेंस खत्म होने पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली,मिलेगा 'इमरजेंसी क्रेडिट'

जिलाधिकारी जनगणना के कार्यों को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। प्रतिदिन 11 बजे, दोपहर दो बजे और संध्या पांच बजे सभी 30 चार्ज से कुल आठ बिंदुओं पर रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। जिलाधिकारी सीधे कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसे अति गंभीरता के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए। उनके निर्देश पर जिला सांख्यिकी कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। वहीं सभी 30 ग्रामीण और शहरी चार्ज में भी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से लगातार प्रगणक और पर्यवेक्षक की निगरानी करते हुए कार्य का प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त किया जा रहा है।

रामगंगा-सरयू संगम क्षेत्र में खनन पर सख्ती Read More रामगंगा-सरयू संगम क्षेत्र में खनन पर सख्ती

डीसीओ के नोडल और ऑब्जर्वर हैं भ्रमणशील:

किसानों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प Read More किसानों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प

जनगणना कार्य निदेशालय बिहार के द्वारा जिला नोडल के रूप में प्रतिनियुक्त एसएलएमटी आयुषी आनंद और ऑब्जर्वर आयुषी सिंह लगातार जिले में कैम्प कर रही हैं। दोनों अधिकारी लगातार चार्जों का भ्रमण कर तकनीकी पहलुओं को देख रही हैं। वे जनगणना के लिए बनाए गए विशेष पोर्टल सीएमएमएस और एचएलबीसी के द्वारा ले-आउट मैप और वेब-मैप का जमीनी स्तर पर मिलान कर शुद्धिकरण का कार्य कर रही हैं। उनके साथ जनगणना कोषांग के शशि शेखर, श्रीकांत, राजीव चौधरी और विनय कुमार सिंह भी लगातार भ्रमण कर रहे हैं।

एनआईसी से तकनीकी सहायता:

जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना अधिकारी तारणी कुमार के नेतृत्व में एनआईसी तकनीकी कंट्रोल रूम का कार्य कर रहा है। वहां से लगातार चार्ज द्वारा गूगल फॉर्म से रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। साथ ही समयानुसार संकलित प्रगति प्रतिवेदन से जिलाधिकारी को अवगत कराया जा रहा है। वहीं सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के द्वारा रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर सभी प्रकार की तकनीकी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार