सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने कब्जा कराया खाली।

सराय ममरेज गांव में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग और कब्जों को ध्वस्त कर दिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 हंडिया/ प्रयागराज। सराय ममरेज गांव में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग और कब्जों को ध्वस्त कर दिया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
 
प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सराय ममरेज में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों द्वारा अस्थायी निर्माण कर कब्जा भी कर लिया गया था। शिकायतों की जांच के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई की योजना तैयार की।
 
रविवार को राजस्व टीम, पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया और कब्जे में ली गई जमीन को खाली कराया गया। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को चेतावनी भी दी कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार का विरोध या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने हल्का विरोध जताया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।
 
नायब तहसीलदार ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अवैध प्लाटिंग या कब्जे में शामिल न हों, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार