चार बच्चों की मौत के दूसरे दिन नाले के किनारे मिला मां का शव, खुलासा बड़ी चुनौती

अपराध पर लगाम लगा पाने में नाकाम अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक भी जिस मां को हत्यारिन बताने से नहीं चूकीं आखिरकार उस मां की भी बरामद हो गई लाश, पुलिस हत्यारे की कर रही तलाश

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

जहां एक दिन पूर्व हुए 4 बच्चों की हत्या के शक की सूई प्रशासन से लेकर तमाम जनमानस में मासूमों की मां के इर्द गिर्द घूम रही थी यह तक कि जिम्मेदार पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने भी अपने बयान में प्रथम दृष्टया मां को ही हत्यारिन बताया था वहीं आज महिला का शव मिलने के बाद से लोगों में फिर हत्या या आत्महत्या अथवा अन्य साजिश को लेकर चर्चाएं तेज हैं। शव मिलने बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस हत्या, आत्महत्या और साजिश के हर पहलू पर जांच करने में जुट गई है। फिलहाल महिला का शव मिलने के बाद इस हत्या की मिस्ट्री और उलझ गई है।

FB_IMG_1777803929480

महिला के शव का मिलना पुलिस के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दिया। अब यह मामला हत्या या आत्महत्या अथवा कोई अन्य साजिश जैसे कई पहलुओं के बीच उलझ गया है। क्या महिला ही थी बच्चों की हत्यारिन या कोई और है हत्यारा, कौन है मास्टर माइंड सामूहिक हत्या के पीछे किसका हाथ है बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ा है। लोगों में चर्चा है कहीं प्रॉपर्टी तो नहीं है सामूहिक मर्डर का कारण? आशनाई भी हो सकती है मौत का कारण इस चर्चा से भी पीछे नहीं हट रहे हैं लोग।

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत Read More जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से युवक की मौत

जहां महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं इस घटना का खुलासा करना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गई है।

कानपुर में पत्नी की हत्या का खुलासा: शराब के QR कोड ने खोला राज Read More कानपुर में पत्नी की हत्या का खुलासा: शराब के QR कोड ने खोला राज

Post Comments

Comments