नवीनतम
राजनीति
वाराणसी में लहराया मीरजापुर के रक्तदाताओ का परचम
23 रक्तदाताओ ने कैंसर मरीजो के लिए एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान कर दिया मानवता का परिचय
मीरजापुर। वाराणसी रविवार रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही जिले की अग्रणी संस्था विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने अपने सचिव अभिषेक साहू के जन्मदिवस (5 मई) के पूर्व वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान के लिए शिविर लगाया जहां 23 रक्तदाताओ ने एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान कर कैंसर मरीजों के प्रति अपने मानवता का फर्ज निभाया। वैसे कुल 25 रक्तदाताओ ने पंजीयन कराया था लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात 23 लोग ही एसडीपी दान कर पायें।
एसडीपी दान करने वालों में संस्था के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी, उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषेक साहू सहित विनय कुमार, मोहित सिंह, रोहित जैन, कीरत सिंह, आदित्य बरनवाल, जगन्नाथ कसेरा,पंकज जायसवाल, दीपक जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, बालकिशन कसेरा (बाला जी) सम्मिलित रहें। काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब, वाराणसी के अध्यक्ष नीरज पारिख, सचिव राजेश कुमार गुप्ता सहित प्रदीप इसरानी, नामित पारिख एवं आशीष केसरी ने एसडीपी दान किया।
इसके अलावा लखनऊ से आये इंजीनीयर राजीव गोयल, फर्रुखाबाद से आये पंकज अग्रवाल, अमित कटियार तो गाजीपुर से आये शीर्षदीप सिंह एवं एहतेशाम आलम भी एसडीपी दान करने वालों मे सम्मिलित रहें। इस एसडीपी दान के साथ अभिषेक साहू ने अपने रक्तदान का शतक पुरा किया और वो मीरजापुर के पहले शतकवीर रक्तवीर बने जो संस्था के साथ ही पुरे मीरजापुर के लिए गौरवान्वित करने वाला ऐतिहासिक पल है।
रक्तदान के पूर्व संस्था के तरफ से उन्हें शतकवीर रक्त योद्धा लिखा टीशर्ट एवं अंगवस्त्र पहनाकर शुभकामनाए दी गई और रक्तदान के दौरान स्मृति चिन्ह प्रदान कर बधाई भी दी गई। रक्तदान के पहले अभिषेक साहू ने अपने जन्मदिवस (5 मई) के पूर्व दिवस पर केक काटा। इस दौरान विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के शशांक गुप्ता सहित मनीष पाल, सत्य प्रकाश आर्या भी उपस्थित रहें।
मीरजापुर वाराणसी लखनऊ समाज सेवा रक्तदान शिविर मीरजापुर समाचार गाजीपुर सामाजिक संगठन मानव कल्याण विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट एसडीपी दान प्लेटलेट्स दान होमी भाभा कैंसर अस्पताल अभिषेक साहू जन्मदिवस रक्तदान अभियान मानवता सेवा कैंसर मरीज सहायता रक्तवीर कृष्णानंद हैहयवंशी शिव कुमार शुक्ल नीरज पारिख राजेश कुमार गुप्ता फर्रुखाबाद काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब रक्तदान शतक वाराणसी स्वास्थ्य सेवा स्वैच्छिक रक्तदान प्लेटलेट्स डोनेशन कैंप कैंसर मरीजों की मदद


Comments