विजयगढ़ किला जंगल में भटके 10 श्रद्धालु सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद

सोनभद्र पुलिस की अपील- जंगल या अपरिचित स्थानों पर जाते समय स्थानीय मार्गदर्शन अवश्य लें एवं समूह से अलग न हों, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रामपुर बरकोनिया के द्वारा दिनांक 13.04.2026 को रात्रि लगभग 08:20 बजे पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई कि वाराणसी व मिर्जापुर से आए कुल 10 श्रद्धालु विजयगढ़ किला स्थित मजार पर दर्शन हेतु गए थे, जो किले के पीछे मुख्य द्वार से जंगल के रास्ते जाते समय रास्ता भटक गए हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस व पीआरवी 8507 की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

कॉलर का मोबाइल स्विच ऑफ होने के कारण पुलिस टीम द्वारा टॉर्च, सीटी एवं लाउड लाउड हेलर के माध्यम से सघन जंगल में तलाश की गई। लगातार लगभग 06 से 08 घंटे की कठिन खोजबीन के उपरांत पुलिस टीम द्वारा सभी 10 व्यक्तियों (जिसमें महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल थे) को सुरक्षित रूप से जंगल से खोजकर सकुशल बाहर निकाला गया।

सकुशल बरामद व्यक्तियों का विवरण-नेहाल अख्तर पुत्र स्व0 अब्दुल कइयूम निवासी थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 39 वर्ष), हनीफ पुत्र गफ्फार निवासी सिंधोरा बाजार थाना सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 45 वर्ष), शाहीद पुत्र सलीम निवासी सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 15 वर्ष), फैज पुत्र जमाल अख्तर निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 14 वर्ष), समीर पुत्र हनीफ निवासी सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 16 वर्ष), सानिया पुत्री सलीम निवासी सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 16 वर्ष), मेहकन निशा पत्नी स्व0 अब्दुल कयूम निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 55 वर्ष), 

कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहिसाना किदवई के निधन पर शोक सभा आयोजित Read More कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहिसाना किदवई के निधन पर शोक सभा आयोजित

नसीमा खातून पत्नी हनीफ निवासी सिंधोरा जनपद वाराणसी (उम्र करीब 35 वर्ष), राबीया बेगम पत्नी नेहाल अख्तर निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 30 वर्ष), रुकसार पुत्री नेहाल अख्तर निवासी छोटा मिर्जापुर थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर (उम्र करीब 07 वर्ष)सभी व्यक्तियों के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों द्वारा सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बलिया में दोस्ती बनी दुश्मनी: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर Read More बलिया में दोस्ती बनी दुश्मनी: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

सर्च ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम-प्र0नि0 श्री विनोद यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी विजयगण किला थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र, हे0का0 अजीत सिंह, हे0का0 प्रदुम्न राय, हे0का0 रामदुलार यादव , का0 संतोष कुमार, का0 सुनील कुमार, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, पीआरवी0 8507-हे0का0 अरुण यादव, हे0का0 दिनेश कुशवाहा, हे0का0 चालक अनिलेश सिंह, का0 जितेन्द्र कुमार, का0 मनीष प्रजापति , हो0गा0 शेषमणि, हो0गा0 भोला यादव शामिल रहे।

छतनाग में गंगा स्नान करते दो किशोर डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी Read More छतनाग में गंगा स्नान करते दो किशोर डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें