केरल के हिंदी कवि डॉ. आनंदकृष्णन एडचेरी को मिलेगा डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान

केरल के हिंदी कवि डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी को शिक्षा , संस्कृति , साहित्य और हिंदी प्रचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान - 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

जयपुर / राजस्थान -

अखिल भारतीय कबीर मठ , सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू एवं डॉ. अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वाधान में 14 अप्रैल को नागौर जिले ( राजस्थान ) के रोहिणी में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह में केरल के हिंदी कवि डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी को शिक्षा , संस्कृति , साहित्य और हिंदी प्रचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान - 2026 से सम्मानित किया जाएगा!

यह कार्यक्रम कबीर आश्रम के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ. नानक दास जी महाराज के निर्देशन में एवं नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा की मुख्य आतिथ्य एवं प्रो. डॉ. परिन सोमानी सीईओ, लंदन ऑर्गेनाइजेशन आफ स्कील डेवलपमेंट, डॉ. मंजू मेघवाल पूर्व राज्य मंत्री, पद्मश्री हिमताराम भाम्भू, डॉ. अमित यादव जिला कलेक्टर नागौर तथा महेश चंद्र शर्मा रोहिणी ग्राम पंचायत की अध्यक्षता में आयोजित है! इस दौरान बाबा साहेब अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई जाएगी एवं रोहिणी में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा !

ज्ञात हो कि डॉ. आनंदकृष्णन एडचेरी कवि होने के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यकर्ता एवं हिंदी प्रचारक भी है । परग्रही , महात्मा गाँधी , तिरिच्चरिवु , हृदय की उद्गार आदि उनकी मुख्य रचनाएँ हैं ।उत्तर भारत के असंख्य साझा संग्रहों में उनकी अनेक कविताएँ प्रकाशित हुई है। जीवन साथी नामक काव्य संग्रह प्रकाशनाधीन है। संप्रति श्री आनंदकृष्णन एडचेरी केरल के सपर्या सांस्कृतिक समिति के राज्यस्तरीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत है ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें