कानपुर किडनी कांड के प्रमुख अभियुक्तों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया

हमें इनपुट प्राप्त हुए हैं, वाकी बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी - पुलिस उपायुक्त पश्चिम

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर में थाना रावतपुर क्षेत्र के अंतर्गत अवैध किडनी ट्रांसप्लांट कांड के फरार तीन अभियुक्तों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। और पुलिस शीघ्र से शीघ्र इन्हें गिरफ्तार करने की ओर अग्रसर है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने प्रेस को बताया कि थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में अभी तक पुलिस द्वारा कुल नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस प्रकरण के तीन मुख्य अभियुक्त रोहित, अफजाल व मुदस्सर अली के ऊपर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने कहा कि हमारी टीम उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्य कर रही है। और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, कुछ महत्वपूर्ण इनपुट्स भी प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस टीमें निरंतर कार्रवाई कर रही हैं।
 
इस कांड में अभी तक शहर के नामचीन प्राइवेट अस्पतालों के कई डाक्टरों समेत कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी की गई है और दो प्राइवेट अस्पतालों को सील कर दिया गया है। इनके द्वारा लाचार लोगों से अवैध तरीके से सस्ते दामों में किडनी खरीद कर दस गुना दामों में बेच कर ट्रांसप्लांट का गोरखधंधा किया जा रहा था जो कि पकड़ में आ गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें