गौरीगंज  पुलिस  द्वारा  01 अभियुक्त  गिरफ्तार,  कब्जे  से 100 ग्राम स्मैक बरामद

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत  क्षेत्राधिकारी गौरीगंज  अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान अभियुक्त प्रिंश कुमार उर्फ अशोक कुमार पुत्र मंगल प्रसाद निवासी मोहल्ला चौक बाजार कस्बा व थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र लगभग 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी से कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें