नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
वार्षिक उत्सव एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है
मनकापुर गोण्डा :शिक्षा क्षेत्र बभनजोत के अंतर्गत पीएम श्री/उच्चीकृत विद्यालय मोकलपुर कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अधिक से अधिक बच्चों के विद्यालय में नामांकन हेतु स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद, राम विलास वर्मा, राम अभिलाष वर्मा प्रधान, दंक्षराज वर्मा, पप्पू सिंह, विजय शंकर वर्मा, सुन्दर लाल, हनवंत वर्मा, दारा गुप्ता, सुरेश सोनी, मनीष पांडे, घनश्याम पांडेय , वेद प्रकाश वर्मा,विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
gonda news education news gonda gonda hindi news Mankapur Gonda news गोण्डा समाचार up education news School Chalo Abhiyan UP Government School Program School Enrollment Campaign babhanjot block news pm shri school mokalpur composite school mokalpur school chalo abhiyan gonda annual function school gonda pm shri school up prabhat kumar verma mla mankapur vidhayak news basic shiksha parishad up rural education gonda school annual utsav


Comments