कैमरे में कैद चोर पर 25 हजार का इनाम घोषित 

सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 

नैनी, प्रयागराज- नैनी क्षेत्र में 2 अप्रैल को हुई नकबजनी/चोरी की घटना के खुलासे की दिशा में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध अभियुक्त की पहचान की गई है, जिसके बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस ने कैमरे में कैद आरोपी की फुटेज जारी करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने घोषणा की है कि अभियुक्त और उसके साथियों के बारे में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ने की उम्मीद है। सीसीटीवी फुटेज में एक अभियुक्त स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है,आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वे तुरंत सहायक पुलिस आयुक्त करछना के सीयूजी नंबर 9454401283, प्रभारी निरीक्षक नैनी के नंबर 9454402846 या प्रभारी एसओजी, जोन यमुनानगर के मोबाइल नंबर 9140756811 पर संपर्क कर सकते हैं और इनाम के पात्र बन सकते हैं।पुलिस का विश्वास है कि जनता के सहयोग से जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार