स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
जिसका शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक अजब सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सिद्धार्थनगर- जिले के खुनियांव विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बढ़या प्रथम में शिक्षण सत्र के प्रथम चरण में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। जिसका शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक अजब सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक बीच-बीच में अभिभावकों से अपील कर रहे थे कि अपने परिवार के 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम परिषदीय विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं। उक्त रैली में प्रभारी प्रधानाध्यापक अजब सिंह, उदयभान,नीरज गौतम के अलावा सी एच ओ मदीना,एएनएम आशा देवी,रेखा देवी,निर्मला देवी,विजय चौरसिया आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।
sanchari rog niyantran abhiyan siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार Siddharthnagar Education News up education news school admission campaign basic shiksha news School Chalo Abhiyan School Enrollment Campaign Education Awareness Rally khuniyaon block news school chalo abhiyan rally primary school badhya pratham government school rally khuniyaon siddharthnagar prathmik vidyalaya rally dastak abhiyan awareness up government school ajab singh pradhanadhyapak


Comments