बलरामपुर में युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म:अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 5 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्ताकर

उसने पीड़िता से 5 लाख रुपये की मांग की। इससे परेशान होकर पीड़िता के परिजनों ने थाना हर्रैया में तहरीर दी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने शादी का झांसा देकर युवती से साल भर तक दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो बनाकर 5 लाख रुपए की मांग की। पुलिस के अनुसार, मैराज उर्फ कुन्नू पुत्र जमाल उर्फ गुड्डू, निवासी ग्राम साईपुरवा तेंदुआनगर ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया।
 
उसने निकाह करने और आर्थिक लाभ का लालच देकर करीब एक वर्ष तक युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए।बाद में, आरोपी मैराज उर्फ कुन्नू ने इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने पीड़िता से 5 लाख रुपये की मांग की। इससे परेशान होकर पीड़िता के परिजनों ने थाना हर्रैया में तहरीर दी।
 
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने गुरुवार, 10 अप्रैल 2026 को वांछित अभियुक्त मैराज उर्फ कुन्नू को गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार दूबे और हेड कांस्टेबल राहुल पटेल शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार