चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की घटना का शत-प्रतिशत अनावरण

02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व अवैध गांजा बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र रणधीर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 08.04.2026 को समय 01:05 बजे रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के उत्तरी छोर बारी डाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया गया, जिसमें एक जोड़ा झुमका, एक नथिया, मंगलसूत्र का लॉकेट, सफेद धातु के चार जोड़ा पायल, दो जोड़ा बिछिया, एक जोड़ा चूड़ी, एक आधार कार्ड, ₹15,000/- नकद व कुल 07 अदद मोबाइल फोन शामिल हैं।गिरफ्तार अभियुक्त अनिल गुप्ता के कब्जे से उपरोक्त चोरी के सामान के अतिरिक्त 01 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण क्रमश:अनिल गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष, हनुमान बंसल पुत्र गांधी बंसल निवासी मलीन बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।

बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च में अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोका  Read More बीएलओ ड्यूटी के नाम पर मार्च में अध्यापन नहीं करने वाली सहायक अध्यापक का वेतन रोका

पंजीकृत अभियोग-मु0अ0सं0 126/2026 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस थाना चोपन जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 127/2026 धारा 8/20 NDPS Act थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

शांति भंग की आशंका में 19 गिरफ्तार, 157 वाहनों का चालान Read More शांति भंग की आशंका में 19 गिरफ्तार, 157 वाहनों का चालान

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन , हे0का0 सीताराम यादव, चौकी डाला , हे0का0 शिवशरण राम, चौकी डाला , .हे0का0 हरिसिंह यादव, चौकी डाला , का0 गोविन्द कुमार शामिल रहे।

मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन  Read More मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार