ऑपरेशन दहन के तहत अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, थाना हाथीनाला पर मुकदमाती माल का विधिक निस्तारण

ऑपरेशन दहन के तहत अवैध शराब देसी शराब – 650 लीटर , अंग्रेजी शराब – 7283 लीटर नष्ट

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत रविवार दिनांक 05.04.2026 को थाना हाथीनाला परिसर में विभिन्न अभियोगों से संबंधित कुल 68 मुकदमों के मुकदमाती माल (अवैध शराब) का विधिक रूप से निस्तारण कराया गया।

उक्त कार्यवाही सक्षम मजिस्ट्रेट/राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। निस्तारण के दौरान बरामद देसी शराब – 650 लीटर , अंग्रेजी शराब – 7283 लीटर  शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों का ध्यान रखते हुए विधिवत रूप से नष्ट किया गया, जिससे इसके दुरुपयोग एवं पुनः अवैध प्रचलन की संभावना पूर्णतः समाप्त की जा सके।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन को प्रदान की बैसाखी, प्रात्रता के अनुसार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश Read More जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन को प्रदान की बैसाखी, प्रात्रता के अनुसार प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिये निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार