सोनभद्र पुलिस ने किया ऑटो चालकों को यातायात नियमों व सुरक्षा के प्रति जागरूक ,उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी

ऑटो चालकों को स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में अपने वाहनों में अश्लील गाने/साउण्ड सिस्टम का उपयोग न करें, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन का संचालन न करें तथा यातायात नियमों एवं रोड अनुशासन का कड़ाई से पालन करें- सोनभद्र पुलिस

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रविवार दिनांक 05.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत बढ़ौली ओवरब्रिज के नीचे ऑटो चालकों से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान सभी ऑटो चालकों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी स्थिति में अपने वाहनों में अश्लील गाने/साउण्ड सिस्टम का उपयोग न करें, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन का संचालन न करें तथा यातायात नियमों एवं रोड अनुशासन का कड़ाई से पालन करें।

सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार, ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी Read More सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार, ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी ऑटो में कोई संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाया जाए तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

आशीष शुक्ला का हुआ यूपीपीसीएस में चयन  Read More आशीष शुक्ला का हुआ यूपीपीसीएस में चयन 

इसके अतिरिक्त ऑटो चालकों को यह भी हिदायत दी गई कि अपने वाहनों में लगे साउण्ड सिस्टम को स्वयं हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही अवगत कराया गया कि यदि स्वेच्छा से साउण्ड सिस्टम नहीं हटाया गया, तो चेकिंग के दौरान पाए जाने पर संबंधित वाहन को सीज करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।

पडरौना में ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड उत्साह के साथ सुना गया, विकास और युवा शक्ति पर जोर Read More पडरौना में ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड उत्साह के साथ सुना गया, विकास और युवा शक्ति पर जोर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें