नवजात को डिस्चार्ज न करने का आरोप, बस्ती लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर परिजनों का हंगामा
इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन डिस्चार्ज करने में टालमटोल कर रहा है
बस्ती। बस्ती जिले में स्थित दक्षिण दरवाजा रोड स्थित बस्ती लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर एक गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन 06 दिन के नवजात बच्चे को जबरन रोके हुए है और डिस्चार्ज नहीं कर रहा है।
मामला ग्राम कोठवाभरतपुर, विकास खंड बहादुरपुर निवासी शब्बीर अहमद के रिश्तेदार से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, नवजात को कई दिनों से अस्पताल में भर्ती रखा गया है, जबकि उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन डिस्चार्ज करने में टालमटोल कर रहा है।
इस घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश बढ़ गया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और जबरन रोककर रखने का आरोप लगाया है।वहीं, नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वह बस्ती पहुंचते ही इस पूरे प्रकरण की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
basti news uttar pradesh news cm yogi adityanath योगी आदित्यनाथ basti breaking news up breaking news बस्ती समाचार Basti District News Hospital Negligence Uttar Pradesh government news medical negligence UP Lifeline Hospital Basti Basti Lifeline Hospital बस्ती लाइफ लाइन हॉस्पिटल Hospital Controversy Basti UP Hospital News नवजात बच्चा मामला Newborn Baby Case Hospital Discharge Issue Basti Hospital Complaint South Darwaza Road Basti Shabbir Ahmad Case Rana Dinesh Pratap Singh Hospital Administration News Health Department UP Hospital Dispute


Comments