पुलिस थानों में काम कर रहे सीसीटीवी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव को तलब किया

केरल में सबसे बेहतर व्यवस्था है, तो अन्य राज्य इसे क्यों नहीं अपना सकते

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (6 अप्रैल) को पुलिस थानों में काम करने वाले (functional) सीसीटीवी कैमरों की कमी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करते हुए केंद्रीय गृह सचिव को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया. जब न्याय मित्र (एमिकस क्यूरी) और वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा कि केरल में सबसे बेहतर व्यवस्था है, तो जस्टिस नाथ ने कहा, ‘यदि आप कहते हैं कि केरल में सबसे बेहतर व्यवस्था है, तो अन्य राज्य इसे क्यों नहीं अपना सकते?’

उन्होंने यह भी कहा कि इस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा चर्चा की जानी चाहिए.न्याय मित्र दवे ने अदालत को बताया कि अधिकांश राज्यों ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और वे केंद्रीकृत डैशबोर्ड स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं. सितंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने एक समाचार रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका शुरू की थी, जिसमें पिछले आठ महीनों में 11 हिरासत में मौतों का उल्लेख था और इसे पुलिस थानों में कार्यरत सीसीटीवी कैमरों की कमी से जोड़ा गया था.

इससे पहले सीबीआई, ईडी और एनआईए जैसी एजेंसियों के ऑफिस में हिरासत में यातना रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के न्यायिक निर्देश पर केंद्र के कोई जवाब न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने 25 नवंबर, 2025 को पूछा था कि क्या केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट को ‘बहुत हल्के में’ ले रही है.

दरअसल 2020 में जस्टिस रोहिंटन एफ. नरीमन (अब रिटायर्ड) की अगुवाई वाली तीन जजों की पीठ ने परमवीर सिंह सैनी बनाम बलजीत सिंह मामले में केंद्र को पुलिस थानों में हिरासत में अत्याचार रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग उपकरण ज़रूरी तौर पर लगाने का निर्देश दिया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर याचिका Read More दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर याचिका

अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई), सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस (सीएफआईओ) और ‘कोई भी एजेंसी जो पूछताछ करती है और गिरफ्तार करने की शक्ति रखती है’, के कार्यालयों में सीसीटीवी और रिकॉर्डिंग उपकरण लगाने का निर्देश दिया था.

गैस डिलीवरी मैन की बेटी बनी PCS अधिकारी Read More गैस डिलीवरी मैन की बेटी बनी PCS अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में कहा था कि सीसीटीवी और रिकॉर्डिंग उपकरण का इस्तेमाल सम्मान और जीवन के मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए सुरक्षा के तौर पर किया जाएगा. जस्टिस नरीमन ने निर्देश दिया था, ‘क्योंकि इनमें से ज़्यादातर एजेंसियां अपने ऑफिस में पूछताछ करती हैं, इसलिए उन सभी ऑफिस में सीसीटीवी लगाना ज़रूरी होगा जहां ऐसी पूछताछ और आरोपी को हिरासत में लिया जाता है, ठीक वैसे ही जैसे पुलिस थानों में होता है.’

असम चुनाव: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत पर साधा निशाना, कहा- एक परिवार असम को लूट रहा है Read More असम चुनाव: प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत पर साधा निशाना, कहा- एक परिवार असम को लूट रहा है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें