जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने ओ एंड एम के तहत संचालित समस्त 58 परियोजनाओं का माह अप्रैल में निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सत्यापन के दौरान परियोजनाओं से प्रभावित मार्गों की स्थिति, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, पाइप लाइन लीकेज, जल की गुणवत्ता, ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान की स्थिति तथा आमजन से प्राप्त फीडबैक का विशेष रूप से परीक्षण किया जाए। साथ ही परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं अन्य सरकारी भवनों में नल कनेक्शन की स्थिति का भी अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाए।

IMG-20260407-WA0829

बैठक में अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अब तक 328 परियोजनाओं के माध्यम से 1000 राजस्व ग्रामों में शिरोपारि जलाशय एवं पंपों के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यदाई संस्थाएं ऑपरेटरों के माह मार्च तक के मानदेय का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सत्यापन के दौरान मानदेय भुगतान में लापरवाही पाई गई तो संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल चलो अभियान का हुआ भव्य शुभारम्भ Read More स्कूल चलो अभियान का हुआ भव्य शुभारम्भ

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन कार्यदाई संस्थाओं की परियोजनाओं में प्रगति अपेक्षित स्तर की नहीं है, उनके संबंध में शासन को पत्राचार किया जाए। साथ ही जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, वहां के सभी शासकीय संस्थानों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएं।

 मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा Read More  मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने लिया सुरक्षा का जायजा

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मानसी सिंह बनी डिप्टी जेलर कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान के प्रबंधक ने किया सम्मानित Read More मानसी सिंह बनी डिप्टी जेलर कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान के प्रबंधक ने किया सम्मानित

Post Comments

Comments