मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान , महिला सुरक्षा व साइबर सतर्कता पर विशेष जोर

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनसामान्य से अपील किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों जैसे—लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हिंसा, साक्षरता एवं स्वास्थ्य—पर विशेष रूप से जागरूक किया गया।

एकल अभियान की बैठक में बोले मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी, आचार्यों का बढ़ाया उत्साह Read More एकल अभियान की बैठक में बोले मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी, आचार्यों का बढ़ाया उत्साह

इसी क्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिससे आमजन को साइबर ठगी से सुरक्षित रखा जा सके।

शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखायें तथा कोषागार 31 मार्च, 2026 को रहेगें खुलें-जिलाधिकारी Read More शासकीय कार्य करने वाली समस्त बैंक शाखायें तथा कोषागार 31 मार्च, 2026 को रहेगें खुलें-जिलाधिकारी

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें एवं जागरूक बनकर स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

एडीसीओ सदर ने किया वैनी शाखा के  नौडीहा शाखा पर  गबन के मामले में समिति के अभिलेखों की जाँच, दिये संबंधित को कड़े निर्देश Read More एडीसीओ सदर ने किया वैनी शाखा के नौडीहा शाखा पर गबन के मामले में समिति के अभिलेखों की जाँच, दिये संबंधित को कड़े निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें