घर से लापता बालक को पिपरी पुलिस ने किया सकुशल बरामद , किया परिजनों को सुपुर्द

परिजनों ने लिया राहत की सांस,जनपद पुलिस की लोगों ने किया सराहना,

राजेश तिवारी Picture
Published On

पिपरी / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र निवासिनी दिनांक 24.03.2026 को पनवा देवी पत्नी स्व0 ठुरकू प्रसाद निवासी चाचा कॉलोनी, धरिकार मोहल्ला, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 65 वर्ष द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनका नाती शिवम पुत्र स्व0 दिनेश कुमार, उम्र करीब 11 वर्ष, दिनांक 19.03.2026 को समय लगभग 11:00 बजे पूर्वाह्न अचानक घर से लापता हो गया है।उक्त सूचना के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 48/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक पिपरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 01.04.2026 को लापता बालक शिवम को बस स्टेशन हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया।

बरामदगी उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बालक को उसकी दादी पनवा देवी की सुपुर्दगी में देकर थाना हाजा से रुख्सत किया गया।

इंटर कॉलेजों में प्राथमिक उपचार के लिए मेडीसन किड लगवाने की मांग की Read More इंटर कॉलेजों में प्राथमिक उपचार के लिए मेडीसन किड लगवाने की मांग की

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक अपराध हरेंद्र कुमार यादव, थाना पिपरी, सोनभद्र, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, हेड कांस्टेबल रामजीत यादव, कांस्टेबल सुनील यादव शामिल रहे।

बलिया में प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत Read More बलिया में प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें