जिलाधिकारी ने अनाथ गोल्डी को 20 हजार रूपये का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद की
जिलाधिकारी ने रोजगार, राशन और आवासीय लाभ के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज कैम्प कार्यालय में कोडरा मादूपुर थाना लीलापुर निवासी 20 वर्षीय गोल्डी की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बीते 02 फरवरी को दुर्घटना में उनके पिता बड़े लाल व माता कमला देवी की मृत्यु के बाद, गोल्डी और उनकी बहन गुंजन (17 वर्ष), प्रियम (15 वर्ष), वर्षा (08 वर्ष) और भाई आज़ाद (12 वर्ष) पूरी तरह से अनाथ और बेसहारा हो गए थे। गोल्डी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पिता-माता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे और अब उनकी अनुपस्थिति में रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति भी कठिन हो गई है। वे सभी टूटे-फूटे आवास में रहने को मजबूर हैं।
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गोल्डी की समस्या को गंभीरता से लिया और तुरंत रूपये 20000 का चेक प्रदान कर आर्थिक मदद की। इसके साथ ही रोजगार हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गोल्डी को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में रसोइयां के पद पर नियुक्त किया जाय। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया, जिससे बच्चों को निःशुल्क राशन प्राप्त हो सके। परियोजना निदेशक को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बच्चों को आवास से लाभान्वित किया जाय।
स्वतंत्र प्रभात जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी अनाथ गोल्डी सहायता प्रतापगढ़ 20 हजार रुपये आर्थिक मदद प्रशासनिक संवेदनशीलता कस्तूरबा गांधी विद्यालय रसोइया नियुक्ति राशन कार्ड सुविधा प्रधानमंत्री आवास योजना लाभ अनाथ बच्चों को सरकारी सहायता प्रतापगढ़ प्रशासन पहल Pratapgarh DM financial help Orphan family support UP Government assistance 20000 cheque Kasturba Gandhi School job PM Awas Yojana benefit Ration card facility Uttar Pradesh District administration support news Social welfare initiative UP


Comments