आग लगने से गेहूं की 15 बीघा खड़ी  फसल जलकर राख

9 किसानों का  करीब  15 बीघा तक गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत  कपिलवस्तु   क्षेत्र के शंकरपुर  गांव के पश्चिम गुरुवार  को दोपहर में अज्ञात कारणों से खड़ी गेहूं के फसल में भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और खेतों में फैलती चली गई ।धुएं और आग की लपटों को देख ग्रामीणो में अफरा तफरी मच गई । ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक लगभग 9 किसानों का  करीब  15 बीघा तक गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई।
 
आग लगने  से शंकरपुर  गांव के किसान  नाजमा खातून, पत्नी निजामुद्दीन, महीबुद्दीन पुत्र मो0 बशीर, मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल रशीद,नूरुल पुत्र रशीद, अबु हरेरा पुत्र अब्दुल रशीद, रुखशाना खातून पत्नी अनार हुसैन सहित आदि किसानों की लगभग 15 बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।घटना से किसानों को भारी नुक्सान हुआ है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें