विद्युतीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन, विद्युतीकरण कराने मांग

विद्युतीकरण न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश, न होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

विकास खण्ड चोपन के ग्राम पंचायत कोटा के तेलगुड़वा के पश्चिम टोला गांव में बिजली की समस्या को लेकर के पूर्व प्रदेश सचिव छात्र मंच /अपना दल एस रविन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व मे किया गया । गौरतलब है कि आजादी से लेकर के आज तक इस गांव में सरकार द्वारा बिजली मुहैया नहीं करा पाई जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जिसके क्रम में स्थानीय लोगों द्वारा राज्य मंत्री / विधायक सहित जिले के तमाम अधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया ।

जिससे क्षुब्ध होकर स्थानीय आदिवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि समय रहते जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी समस्याओं को समाधान नहीं करते हैं तो यह आंदोलन बृहद रूप ले सकता है । जिसके क्रम में अपना दल एस के रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार की छवि को खराब नहीं होने दूंगा और सरकार की हर एक योजना जनता तक पहुंचे इसको लेकर पटल पर संघर्ष करता रहता रहूंगा । इसी क्रम में समाजसेवी  पंकज यादव ने बताया कि आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके समस्याओं के लिए अनवरत संघर्ष होता रहेगा । 

बताते चलें कि बगल में ओबरा थर्मल पावर प्लांट है जहाँ से बिजली पैदा करके अन्य जिलों को भेजा जाता है लेकिन जिले में निवास करने वाले आदिवासी समाज के लोगों को बिजली मुहैया नहीं करा पा रही है। यहां के आदिवासी फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण का मार झेलते हुए अक्सर बीमार होते हैं इसके बावजूद भी इन्हें बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है । यह दुर्भाग्य की बात है कि समाज कल्याण राज्य मंत्री का भी घर उनके गांव से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन वह भी उनके समस्याओं पर कार्य नहीं कर पा रहे हैं ।

बीजपुर में देशी शराब लेकर जा रहे 4 युवकों ने किया राहगीर पर हमला, प्रसाशन के नाक के नीचे फल-फूल रहा तस्करी का खेल Read More बीजपुर में देशी शराब लेकर जा रहे 4 युवकों ने किया राहगीर पर हमला, प्रसाशन के नाक के नीचे फल-फूल रहा तस्करी का खेल

समय रहते अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करेंगे तो यह आंदोलन जिले से लेकर के लखनऊ तक होगा और हर हाल में आदिवासियों को बिजली मुहैया कराया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने जिला धिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल विद्युतीकरण कराने की मांग किया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से विजय कुमार, तेजू राम,वंशराज, गुड्डू, लालमन, बली राम ,ब्रिज देव मुनि, ओमप्रकाश, भोला झीगई ,उत्तम ,मुन्ना, छोटेलाल, रामविलास, शिवकुमार, लालजी सोनू गुप्ता,सुरेश, मोहन लाल, चंद्र ,भोला ,उत्तम, रामप्यारी विश्वनाथ लक्ष्मण संतोष रोपड़ उत्तम रमेश सेनापति आदि लोग शामिल रहे।

धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज, शहर से गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था  Read More धूल भरी आंधी से बदला मौसम का मिजाज, शहर से गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें