नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बभनी पुलिस ने किया अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जनपद पुलिस का लगातार अभियान जारी
बभनी / सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में बभनी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.04.2026 को एक अभियुक्ता सुनीता पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम दरसाबाद, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 35 वर्ष) को एक प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 शिवमूरत यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र, का0 सुरेश कुमार, म0का0 दीप यादव शामिल रहे।


Comments