जहरीला पदार्थ निगलने से अधेड़ की मौत, कोहराम

घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। जहरीला पदार्थ निगलने से इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गयी। मौत की सूचना घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के कटरा जलेशरगंज निवासी राजकुमार 42 पुत्र राम सुन्दर ने रविवार की सुबह घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर दशा में चिकित्सकों ने उसे जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
 
वहां इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गयी। मौत की सूचना घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया। सूत्रों के मुताबिक परिजन शव लेकर देर शाम घर लौट आये। अधेड़ के जहर निगलने को लेकर ग्रामीणों में दबीजुबान से तरह तरह की चर्चा का माहौल देखा सुना गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें