युवक ने खुद को डीजल छिड़ककर जलाया:स्थानीय लोगों ने बचाई जान
जिला अस्पताल में भर्ती कराया
बस्ती। बस्ती जिले के बस्ती-कांटे मार्ग पर एक युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जलता देख तुरंत आग बुझाई और मुंडेरवा पुलिस को सूचना दी। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हरिओम फील्डिंग स्टेशन के बगल स्थित एक बीयर की दुकान के सामने हुई।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। युवक की पहचान सचिन उर्फ राज (25) पुत्र शिवशंकर के रूप में हुई है, जो गोरखपुर के बैदवली कटसहरा का निवासी है। बताया जा रहा है कि राज मोलहू, जगदीशपुर स्थित अपने ननिहाल में रहता है और आजीविका के लिए ऑटो चलाता है।
पुलिस पूछताछ में राज ने बताया कि वह किसी बात को लेकर तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। युवक टेंपो चलाकर अपना खर्चा चलता था किसी बात को लेकर कई दिनों से टेंशन में था इसीलिए खुद को आपके हवाले कर दिया पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि इसमें किसी की गलती नहीं खुद गलती है
swatantra prabhat swatantra prabhat news UP News Crime news up basti news basti breaking news hindi news update उत्तर प्रदेश खबर breaking news basti police investigation District Hospital Basti बस्ती समाचार Local News UP Basti Incident Munderwa Police Youth Incident Basti Emergency News Gorakhpur Youth युवक ने आग लगाई मुंडेरवा थाना


Comments