फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

टूण्डला में भाजपा के नवीन जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा ब्यूरोचीफ टूण्डला

टूण्डला – नगर के फ़ूड प्लाज़ा रेस्टोरेंट में भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री आकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा एवं नीलम दिवाकर, जिलामंत्री दिनेश गुप्ता, संजय चक, पवन चक तथा जिला संयोजक आईटी प्रशांत शर्मा का विशेष रूप से स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारियों के आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

नवाबगंज टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर चालक की मौत, तीन गंभीर घायल Read More नवाबगंज टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, डंपर चालक की मौत, तीन गंभीर घायल

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयजीव पराशर, बुटकन परमार, बबलू परमार, अभिषेक पचौरी (बिट्टू), रोहित चतुर्वेदी, रवि जैन, रेशु पराशर, मोइनिष पराशर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

बस्ती जिले केमुण्डेरवां थाना क्षेत्र में सुटखोरों के दबाव में किराना व्यवसायी ने लगाई फांसी Read More बस्ती जिले केमुण्डेरवां थाना क्षेत्र में सुटखोरों के दबाव में किराना व्यवसायी ने लगाई फांसी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार