चोपन में जायसवाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज की एकता पर दिया जोर

स्वजातीय भाईयों और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से चोपन में पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन- आयोजन समिति

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

चोपन नगर में 14 मार्च 2026 को जायसवाल समाज द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चोपन के स्वजातीय बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक मनाया। सबसे पहले मुख्य अथिति मनोज जायसवाल ने सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान जी के फोटो पर दीप प्रवजल्लित और माल्यार्पण कर कार्यकर्म की शुरुआत की।

IMG-20260315-WA0052

सिद्धार्थनगर में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह Read More सिद्धार्थनगर में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह

इस दौरान कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का जायसवाल समाज चोपन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस दौरान जायसवाल बंधुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं माताओं और बहनों ने भी आपस में गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया। आयोजन समिति ने बताया कि स्वजातीय भाइयों और समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से चोपन में पहली बार होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जो सफल रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जायसवाल समाज और भी भव्य व सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस पर डॉक्टर  और नर्स हुई सम्मानित Read More अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस पर डॉक्टर  और नर्स हुई सम्मानित

IMG-20260315-WA0053

कानपुर पुलिस लाइन में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, मिला सम्मान  Read More कानपुर पुलिस लाइन में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, मिला सम्मान 

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज में एकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज में फैले विघटन को दूर कर सभी को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही राजनीति और अन्य क्षेत्रों में उचित भागीदारी सुनिश्चित हो सकती है। उन्होंने चोपन जायसवाल समाज के सभी पदाधिकारियों और आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों और सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज के इतिहास को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई गई हैं, जो सच्चाई से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि समाज के गौरवशाली इतिहास को सही रूप में सामने लाने के लिए बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी की जा रही है और बहुत जल्द इसके परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि बैनर पर डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल का चित्र लगाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोनभद्र के बारे में बहुत सुना था और यहां आने की इच्छा लंबे समय से थी। इससे पहले कई वर्ष पूर्व दुद्धी में रविंद्र जायसवाल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में वे पहली बार आए थे। मनोज जायसवाल ने कहा कि इस बार उन्हें चोपन, दुद्धी, अनपरा और रॉबर्ट्सगंज जैसे क्षेत्रों को देखने का अवसर मिला, जो समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि समाज में छोटे-छोटे आयोजन होने से लोग एक मंच पर इकट्ठा होते हैं और उनमें जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सुझाव दिया कि पूरे सोनभद्र जिले के लोगों को एक साथ जोड़कर सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान की जयंती और शोभायात्रा जैसे बड़े आयोजन भी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है, जब वह अपने इतिहास, भगवान, कुलदेवता और महापुरुषों को जानता और समझता है। वही प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल समाज के लिए तन-मन-धन से निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि कहीं भी आवश्यकता पड़े तो उसे यह विश्वास होना चाहिए कि उसका समाज उसकी सहायता के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने जायसवाल क्लब के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि काशी से आए प्रकाश जायसवाल, सचिव हेमंत जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल (पूर्व प्रधान) सहित कई लोग समाज के लिए लगातार समय दे रहे हैं। उन्होंने चोपन में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छोटे नगर में इतने उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम का आयोजन होना समाज की एकता और जागरूकता का प्रतीक है।

रविंद्र जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज के लोग एक मंच पर आते हैं और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि समाज के कार्यक्रमों में माताओं और बहनों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके सहयोग से ही समाज आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि ऐसे सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सामूहिक कार्यक्रम और सामूहिक भोजन समाज की एकता का प्रतीक होते हैं और इससे लोगों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ता है।

प्रकाश जायसवाल ने अपने संबोधन की शुरुआत सहस्त्रबाहु अर्जुन भगवान और भगवान शिव का स्मरण करते हुए की। उन्होंने कहा कि जायसवाल क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह समाज को एक सूत्र में जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि जायसवाल क्लब पूरे देश के 23 राज्यों में समाज को एक धागे में पिरोने का कार्य कर रहा है। इतना ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी स्वजातीय भाइयों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल का स्वागत करते हुए कहा कि वे समाज को संगठित करने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रकाश जायसवाल ने प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल के कार्यों की भी सराहना की और कहा कि वे समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और अतिथियों का स्वागत किया।

उन्होंने विशेष रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं और बहनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता समाज को नई दिशा और मजबूती देती है। प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज में अपार क्षमता है और समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी लोगों से समाज के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल, सचिव हेमंत जायसवाल, हाइडिल उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल (कोन), सुधीर जायसवाल तथा जायसवाल यूथ क्लब के जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में माताएं और बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट ईश्वर जायसवाल और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चोपन धर्मेन्द्र जायसवाल ने किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार