ओबरा में विश्व हिंदू महासंघ संगठन की भव्य शोभायात्रा, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग

विश्व हिंदू महासंघ संगठन के कार्य कर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, लगे जय श्री राम के जयकारे

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश -

विश्व हिंदू महासंघ संगठन के तत्वावधान में सोमवार को ओबरा नगर में एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा प्रातः 9:00 बजे पुराना थाना स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील मुख्यालय ओबरा तक हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान जय श्री राम एवं जय गौमाता के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सोनभद्र एवं सनातनी किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर किरन नंदगिरी व विश्व हिंदू महासंघ संगठन के जिलाध्यक्ष सोनभद्र विजय यादव वशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन ब्रिजेंद्र कुमार मिश्र (गौरक्षा प्रकोष्ठ, सोनभद्र) द्वारा किया गया।शोभायात्रा के समापन के पश्चात तहसील मुख्यालय पहुँचकर उप-जिलाधिकारी (SDM) के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें -उत्तर प्रदेश में देशी गोवंश (वेदलक्षणा गौमाता) को राज्य माता का दर्जा प्रदान किया जाए।गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने हेतु केंद्र सरकार को राज्य सरकार द्वारा औपचारिक अनुशंसा भेजी जाए।प्रत्येक जनपद में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा एवं समुचित देखभाल हेतु प्रभावी एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,गो-आधारित प्राकृतिक कृषि’ को बढ़ावा देकर रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में अपनाया जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन Read More माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन

कार्यक्रम के दौरानप्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उनकी सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में भव्यता से आयोजित किया गया नव प्रशिक्षित आरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह  Read More नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में भव्यता से आयोजित किया गया नव प्रशिक्षित आरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह 

इस अवसर पर जिला मंत्री राज कुमार यादव, जिला मंत्री विनय श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार, शिवा जी, जिला महामंत्री राधा, जिला उपाध्यक्ष पूजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में ब्रिजेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

BCPM व MOIC की मिलीभगत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेनुआ पर लटक रहा ताला Read More BCPM व MOIC की मिलीभगत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर तेनुआ पर लटक रहा ताला

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार