नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
पेंशनधारी दरोगा ने बेटे को बीपीएल सूची में डालकर किया फ्राड निकाला शौचालय का पैसा
साऊँघाट विकास खण्ड के तरेता ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला- मामले का भंडाफोड़ होने पर आनन - फानन में शुरू किया निर्माण
बस्ती। जिले केसाऊँघाट विकास खण्ड की तरेता ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि मनरेगा भ्रष्टाचार का जिन्न परत दर परत खुलता जा रहा है जिसके क्रम में ही प्रधान राम सुभाव का एक और शौचालय घोटाला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार साऊँघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तरेता के प्रधान राम सुभाव पेंशनधारी दरोगा हैं जिन्होनें धोखाधड़ी करके अपने लड़के को बीपीएल श्रेणी में डलवाकर शौचालय का पैसा हजम कर लिया था।
सेवानिवृत्त दरोगा व वर्तमान प्रधान राम सुभाव द्वारा मात्र शौचालय का पैसा हजम नहीं किया गया है बल्कि अपने लड़के के साथ मिलकर घोखाधड़ी करके बीपीएल सूची में नाम सम्मलित कराया गया है क्योंकि राम सुभाव व उनका परिवार सम्पन्न श्रेणी में है जो कि बीपीएल श्रेणी में कदापि सम्मलित नहीं हो सकता है।
ऐसा नहीं कि भ्रष्टाचार केवल प्रधान रामसुभाव व उनके परिवार द्वारा किया गया है बल्कि इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन सेक्रेटरी की भी मिलीजुली भूमिका है जिनके सहयोग से इस भ्रष्टाचार की रूप रेखा तय हुई। यद्यपि प्रधान के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हो चुका है और हड़पे गए धन से शौचालय निर्माण भी शुरु हो गया है परन्तु सुविधा सम्पन्न होते हुए भी अपने परिवार का नाम बीपीएल सूची में अंकित करवाना और प्रकरण में तत्कालीन सेक्रेटरी की संलिप्तता पर कार्यवाही अभी भी शेष है है
basti news uttar pradesh news Swachh Bharat Mission hindi breaking news Rural Development Scam बस्ती समाचार सरकारी धन गबन ग्रामीण विकास योजना ग्राम पंचायत तरेता Saughat Block Tareta Gram Panchayat BPL Fraud Toilet Scheme Scam Panchayat Corruption प्रधान भ्रष्टाचार दरोगा पेंशनधारी बीपीएल सूची घोटाला शौचालय घोटाला सौघाट विकासखंड सरकारी योजना घोटाला पंचायत अनियमितता ग्रामीण भ्रष्टाचार सचिव संलिप्तता मनरेगा भ्रष्टाचार उत्तर प्रदेश पंचायत समाचार Public Welfare Scam Local Governance Corruption


Comments