चोपन पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 950 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 27.04.2026 को समय करीब 20:30 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान अवई फासिल्स पार्क तिराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद झोले में 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शाहिद आलम पुत्र मुन्ना टेलर, निवासी चोपन बैरियर हाइड्रिल कॉलोनी थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष बताया। उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

बिरहाना रोड मार्केट में भीषण आग Read More बिरहाना रोड मार्केट में भीषण आग

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गुरमा , का0 बृजेश कुमार कन्नौजिया शामिल रहे। 

भीषण गर्मी में बढ़ा लोड, बिजली के पोल की केबल में लगी आग, मचा हड़कंप Read More भीषण गर्मी में बढ़ा लोड, बिजली के पोल की केबल में लगी आग, मचा हड़कंप

 

गंगोत्री नगर फ्लाईओवर पर टला बड़ा हादसा,ट्रक मकान में घुसा Read More गंगोत्री नगर फ्लाईओवर पर टला बड़ा हादसा,ट्रक मकान में घुसा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें