बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर, बुधवार को होगा रोजगार मेला का आयोजन

मेले में विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, मिलेगा रोजगार

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए दिनांक 29.04.2026 को प्रातः 10:00 बजे से आर० आर० पॉलिटेक्निक कॉलेज, मिर्जापुर रोड, हिन्दुआरी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय एवं बाहरी निजी क्षेत्र की लगभग 16 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी।

जिसमें मुख्यतः वाराणसी मोटर्स प्रा० लि०, वाराणसी, के०जी०बी०एस० इण्डिया प्रा०लि०, अलवर, टी०वी०एस० मोटर्स लि०, बंगलौर, कॅम्पलीट रिसोर्सेज प्रा०लि०, नोएडा, कृष्णा मारूति (लर्नर प्रा०लि०), केयर हेल्थ नर्सिंग प्रा०लि०, नई दिल्ली, टीम प्लस एच०आर० सर्विसेज प्रा०लि०, स्पेक्ट्रम टैलेन्ट मैनेजमेन्ट लि०, फरीदाबार, उमोजा मार्केटिंग टेक्नोलॉजी प्रा०लि०, ग्रेवीटी फेसीलिटी मैनेजमेन्ट सोल्यूशन्स प्रा०लि०, नोएडा, कैस्पर माइक्रो क्रेडिट, वाराणसी, रॉयल इनफील्ड (विश्वनाथ इण्टरप्राईजेज), राबर्ट्सगंज, श्री श्याम मैन पॉवर सर्विसेज, मिर्जापुर, सोलेरा

इण्डस्ट्रीज, रावर्ट्सगंज, सूद ऑटोमोबाईल्स, रावर्ट्सगंज, फ्लीप कार्ट, राबर्ट्सगंज एवं क्रेडिट एक्सेस ग्रमीण लि०, राबर्ट्सगंज, इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा आर० आर० पॉलिटेक्निक कॉलेज, मिर्जापुर रोड, हिन्दुआरी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

सूखी नहरे सूखे तालाब पानी की तलाश में भटक रहे बेजुबान जानवर Read More सूखी नहरे सूखे तालाब पानी की तलाश में भटक रहे बेजुबान जानवर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार