रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
 
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शहर के पत्थर गिरजाघर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को आम जनता पर आर्थिक बोझ बताया।
 
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है।
 
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध जताया और गैस सिलेंडर की कीमतों को तुरंत कम करने की मांग की। इस दौरान पत्थर गिरजाघर चौराहे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराया।
 
आप नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें