फाफामऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस द्वितीय विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण
यह पहल गंगा स्वच्छता अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी
फाफामऊ/प्रयागराज। नगर निगम द्वारा फाफामऊ गंगा घाट पर 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत निर्मित द्वितीय विद्युत शवदाह गृह का भव्य लोकार्पण वर्ष 2026 में महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी के द्वारा संपन्न हुआ। यह परियोजना फाफामऊ सहित पूरे प्रयागराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
इस आधुनिक विद्युत शवदाह गृह के शुरू होने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अब अधिक सरल, सुविधाजनक और समयबद्ध हो जाएगी। इससे लोगों को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी और कम समय में सम्मानजनक अंतिम संस्कार संभव हो सकेगा।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। विद्युत शवदाह गृह के उपयोग से लकड़ी की खपत में कमी आएगी, जिससे पेड़ों की कटाई पर रोक लगेगी और गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलेगी। यह पहल गंगा स्वच्छता अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, मुख्य अभियंता संजय कटियार, अधिशासी अभियंता आर. के. लाल और जेई दीपक कुमार सहित नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय पार्षद निशा गुप्ता, पार्षद पति श्याम जी गुप्ता, पार्षद सुरेंद्र यादव, मंसू केसरवानी, सचिन जायसवाल, श्रीधर मिश्रा सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
नगर निगम प्रयागराज फाफामऊ विद्युत शवदाह गृह Prayagraj electric crematorium Fafamau Ganga Ghat project महापौर उमेश चंद्र केसरवानी Prayagraj civic development modern crematorium UP environmental protection Prayagraj Ganga cleanliness initiative electric cremation facility India अंतिम संस्कार सुविधा प्रयागराज urban infrastructure Prayagraj green civic project public welfare UP


Comments