फाफामऊ बाईपास पर सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल।
फाफामऊ थाना क्षेत्र के जय गुरुदेव आश्रम बाईपास पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,
फाफामऊ/प्रयागराज।फाफामऊ थाना क्षेत्र के जय गुरुदेव आश्रम बाईपास पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान अशोक कुमार (42 वर्ष), निवासी कटरा गुलाब सिंह, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार अपने साथी कमल के साथ बाइक संख्या UP72 K 6524 से प्रयागराज स्थित यश हॉस्पिटल में भर्ती अपने भांजे को देखने जा रहे थे।
अचानक बिगड़ा संतुलन, पीछे से बस ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी बाइक जय गुरुदेव आश्रम बाईपास के पास पहुंची, वह अचानक असंतुलित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठे कमल के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के विनीता हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
घटना की सूचना मिलते ही फाफामऊ थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया।


Comments