नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कोन अस्पताल में महिला चिकित्सक व हड्डी चिकित्सक की मांग तेज, हस्ताक्षर अभियान जारी
दो लाख आबादी के ईलाज के लिए जरूरी है विशेषज्ञ चिकित्सक , लोगो को 80 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पड रहा-आनन्द पटेल दयालु
ब्यूरो रिपोर्ट
कोन / सोनभद्र -
राबर्ट्सगंज विधानसभा के कोन क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल मे पांच चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी तथा एक महिला चिकित्सक की अनिवार्य नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान मे हस्ताक्षर अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इस अभियान का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पहले ही संबंधित विभाग को पत्र जारी किया था जिसके बाद दो चिकित्सक नियमित रूप से बैठने लगे है ,लेकिन अभी भी हड्डी चिकित्सक और महिला चिकित्सक की नियुक्ति नही हो पाई है जिससे क्षेत्र के लोगो मे नाराजगी बनी हुई है।
राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व मे यह अभियान लगातार आगे बढाया जा रहा है। इसी क्रम मे ग्राम पंचायत खरौंधी के टोला घघिया में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जहां आनन्द पटेल दयालु ने ग्रामीणो से हस्ताक्षर कराकर आम आदमी की समस्या को मजबूती से उठाया।
Read More सड़क बिजली व पानी के साथ सुरक्षा का वातावरण रामपुरखास में सर्वोच्च प्राथमिकता- प्रमोद तिवारीइस दौरान आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि लगभग दो लाख आबादी वाले क्षेत्र मे महिला डाक्टर और हड्डी के डाक्टर का होना बहुत जरूरी है आज भी लोगो को इलाज के लिए लगभग 80 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पडता है जो क्षेत्र की सबसे बडी समस्या है कोन मे अस्पताल तो है लेकिन महिला चिकित्सक नहीं है हड्डी चिकित्सक नहीं है और जांच के लिए पर्याप्त मशीन भी उपलब्ध नहीं है ।
कुछ चिकित्सकों की नियुक्ति तो हुई है लेकिन वे नियमित नहीं आ रहे है । इसी के खिलाफ यह हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए यह संघर्ष जारी है और तब तक जारी रहेगा जब तक क्षेत्र के लोगो को न्याय नहीँ मिल जाता। इस मौके पर स्थानीय निवासी सत्यनारायण पटेल , अरुण कन्नौजिया , अनिल खरवार सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम मे संतोष कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार गौड प्रदेश सचिव और अजय पटेल जिला उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Comments