अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन, किया कोन सीएचसी में चिकित्सकों की मांग

कोन अस्पताल में कम से कम पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी अनिवार्य रूप से तैनात हो- आनंद पटेल दयालु

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

नव सृजित विकास खंड कोन स्थित सरकारी अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय समाजसेवी आनंद पटेल दयालु ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर तत्काल चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।

IMG-20260426-WA0044

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लगभग दो लाख की आबादी वाले कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं अत्यंत दयनीय स्थिति में हैं। अस्पताल में मात्र एक डॉक्टर के भरोसे पूरे क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था चल रही है, जिससे मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सिद्धार्थनगर में महिला आरक्षण को लेकर जनसैलाब उमड़ा : हजारों महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर विरोध जताया, बोली-33% आरक्षण लागू करो Read More सिद्धार्थनगर में महिला आरक्षण को लेकर जनसैलाब उमड़ा : हजारों महिलाओं ने हाथ में तख्तियां लेकर विरोध जताया, बोली-33% आरक्षण लागू करो

श्री दयालु ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि कोन अस्पताल में कम से कम पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए, जिसमें एक महिला डॉक्टर भी अनिवार्य रूप से तैनात हो। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र गरीब और दूरस्थ होने के कारण यहां के लोग निजी अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे कई बार इलाज के अभाव में गंभीर परिणाम सामने आते हैं।

बाबूपुरवा वार्ड 105 में जलकल कर्मी पर बदसलूकी का आरोप Read More बाबूपुरवा वार्ड 105 में जलकल कर्मी पर बदसलूकी का आरोप

साथ ही उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिला खनन के माध्यम से सरकार को भारी राजस्व देता है और जिला खनिज निधि में करोड़ों रुपये उपलब्ध हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि इसी निधि से कोन अस्पताल में एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को 70 किलोमीटर दूर रॉबर्ट्सगंज या अन्य शहरों का रुख न करना पड़े।

समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पुनः डायरेक्टर बनाये गये  Read More समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पुनः डायरेक्टर बनाये गये 

आगे श्री दयालु ने कहा कि जनहित को देखते हुए सरकार को इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार