नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र के निर्माता होते है-विधायक राजमणि कोल
भाजपा बड़ोखर मंडल की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न।
स्वतंत्र प्रभात
कोराव (प्रयागराज)
भारतीय जनता पार्टी बड़ोखर मंडल शारदा कान्वेंट स्कूल बड़ोखर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार को समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में पार्टी के वक्ताओं ने संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया तथा सरकार की उपलब्धियों पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
द्वितीय दिवस के चौथे सत्र में जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी ने संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज में राष्ट्रचेतना जागृत करने के लिए किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
पांचवें सत्र में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों में सभी वर्गों का समावेश, निरंतर संवाद, सम्पर्क प्रवास और नियमित बैठकें ही “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान की आधारशिला हैं।
उन्होंने बताया कि यदि बूथ स्तर पर नियमित अवलोकन और विश्लेषण के साथ कार्य किया जाए तो संगठन की मजबूती सुनिश्चित होती है। उन्होंने बूथ पर आयोजित होने वाले छह प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने की संगठनात्मक रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
छठे सत्र में पूर्व जिला मंत्री अनिल मिश्र ने सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के बारे में कार्यकर्ताओं को बिंदुवार जानकारी दी और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर बल दिया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए कोरांव विधायक राजमणि कोल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें उद्योगों के नाम पर केवल ऋण देकर संस्थाओं को बंद होने की स्थिति में छोड़ देती थीं, जबकि वर्ष 2017 के बाद भाजपा सरकार ने देश-विदेश से उद्योगों को लाकर युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना के साथ बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा किसानों-नौजवानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। साथ ही सरकारी नौकरियों के साथ व्यापार और उद्योग के लिए नि:शुल्क ऋण योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता प्रांतीय परिषद सदस्य रामअवध कुशवाहा ने की, जबकि स्वागत एवं आभार मंडल अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल ने व्यक्त किया।
जमुना प्रसाद मिश्र,पवन कुमार पटेल,सूर्यवली पांडेय,अमरेन्द्र कुशवाहा आदि ने अलग-अलग सत्रो की अध्यक्षता की 24 घंटे के प्रशिक्षण कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
prayagraj Education Social Media Health namo app roads Koraw Uttar Pradesh – The two-day “Pandit Deendayal Upadhyay Training Mahabhiyan-2026” organized by Bharatiya Janata Party (BJP) at Sharda Convent School Badokhar concluded on Sunday in an enthusiastic environment. The workshop included multiple sessions where party speakers provided detailed training on organizational expansion booth management and government achievements. On the second day in the fourth session District Vice President Rajeshwari Tiwari addressed workers on organizational expansion and strengthening emphasizing that building the organization is not only for political power but also to awaken national consciousness in society. She urged workers to reach every section of society to strengthen the party. In the fifth session BJP District Media In-Charge Dilip Kumar Chaturvedi gave detailed training on booth management and the “Mann Ki Baat” program explaining that inclusion of all social groups continuous dialogue contact visits former District Minister Anil Mishra provided pointwise guidance to workers on the use of social media Saral app and artificial intelligence emphasizing the effective use of digital tools. The closing session was addressed by Koraw MLA Rajmani Kol who said that BJP workers are the strong foundation of nation-building. He highlighted that while previous governments left industries to fail despite providing loans post-2017 BJP governments have attracted industries from India and abroad creating employment opportunities for youth. He further emphasized that both the central Modi government and Uttar Pradesh Yogi government continuously work for electricity and the welfare of farmers and youth including providing free loan schemes for employment in business and industry. The closing session was chaired by Provincial Council Member Ramavadh Kushwaha with welcome and vote of thanks by Mandal President Ramraj Singh Patel. Other notable session chairs included Jamuna Prasad Mishra Pawan Kumar Patel Suryawali Pandey and Amrendra Kushwaha. The 24-hour training workshop saw large participation from BJP workers and office bearers.

Comments